Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्याओं से परेशान नागरिकों को राहत दिलवाने के लिए पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं के साथ विभाग पहुंचे। यहां विभाग के अधिकारियों का घेराव करते हुए नारेबाजी की व कस्बे में पेयजल आपूर्ति की मांग की। शर्मा ने जलदाय विभाग में सहायक अभियंता एंव कनिष्ठ अभियंता को खरी खोटी सुनाई व शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की बात कही। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान शर्मा के साथ पार्षदगण जगदीश गुर्जर , विक्रम सिंह, रामसिंह, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, गोपाल छापोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयाँ के साथ जागरूक नागरिक जलदाय विभाग पहुंचे। इन्होंने पानी सप्लाई के बारे में चर्चा करते हुए तुरन्त निदान करने के उपाय भी सुझाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समस्याओं व उनके सुझाव पर भी चर्चा हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शीघ्र पेयजल समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित भाजपाई पहुंचे विभाग व अधिकारियों का घेराव किया।