Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
image_750x422_5d134700a6fc2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2019। बहू द्वारा अपने ससुर को पीट पीट कर हत्या के मामले में सहआरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सांवतसर गांव में 11 जुलाई को एक बहू ने अपने ससुर को पीट पीट कर हत्या कर दी थी बहू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आज इसी मामले में सह आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। सेरूणा थानाक्षेत्र के इस मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को दी गई थी। गोदारा ने जांच के दौरान दबिश देते हुए सांवतसर निवासी आरोपी धुडाराम विश्नोई को धर दबोचा। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया व न्यायालय ने उसे बीकानेर जेल भेज दिया। गोदारा ने बताया कि धुडाराम मृतक बुधाराम विश्नोई के दूर के रिश्ते में भाई एवं मुख्य अभियुक्त बहू सरोज के चाचा ससुर लगता है।