Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2021। आड़सर बास निवासी माली परिवार ने 8 जून को दर्दनाक हादसे में परिवार के पांच सदस्यों को एक साथ खोया जिससे क्षेत्र का हर नागरिक आहत हुआ था। आज जिला देहात कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक महामंत्री सुरेंद्र कुमार महावर सहित माली समाज के नागरिक एडवोकेट सुनील सैनी, रघुनाथ प्रसाद सैनी, गोविंद प्रसाद माली, तेजकरण सैनी, प्रकाश खड़ोतिया, विजय महावर, नरेंद्र प्रसाद तंवर ने उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और इस दुर्घटना से त्रस्त परिवार की मदद करने की मांग की है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसे हालातों में परिवार को सरकार से तुरन्त संबल मिलना चाहिए। मृतका सरिता देवी की सात पुत्रियां है और सभी नाबालिका है। सरकार इस परिवार का बीपीएल कार्ड बनाए व बालिकाओं की निःशुल्क पूरी शिक्षा की व्यवस्था करें। समाज के सभी बंधुओं ने कहा कि परिवार को अविलंब सरकारी सहायता दी जानी चाहिए।