Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार को 18 प्लस टीकाकरण 3 स्थानों पर तथा 45 प्लस टीकाकरण 11 स्थानों पर होगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पर कोवैक्सिन व कालूबास यूपीएचसी तथा गांव मोमासर में कोविशिल्ड के डोज लगेंगे। तीनों स्थानों पर रजिस्ट्रेशन के लिए आज रात 9 बजे स्लॉट खुलेगा। कल क्षेत्र में 45 प्लस का टीकाकरण 11 स्थानों पर होगा जिसमें श्रीडूंगरगढ़ यूपीएचसी में कोवैक्सिन तथा सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ सहित गांव उदरासर, जैतासर, इंदपालसर गुसाईंसर, जाखासर नया, सांवतसर, सूडसर, भोजास, झंझेऊ, मणकरासर में कोविशिल्ड के डोज लगाए जाएंगे। यहां 45 प्लस नागरिक अपनी पहली व दूसरी डोज लगवा सकेंगे। बता देवें कोविशिल्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगवानी है।