Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मंगलवार को सबसे बड़ा हादसा होने के बाद एक ही परिवार से पांच अर्थियां एक साथ उठेगी। यह ह्रदय विदारक खबर सामने आ रही है कस्बे के आड़सर बास से। आड़सर बास के दिवंगत महावीर प्रसाद माली के हंसते खेलते परिवार पर मंगलवार को दुःखों का पहाड़ टूट गया। परिवार के सबसे बड़े बेटे लालचंद माली की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब थी और पिछले 3 दिनों से उनको बीकानेर भर्ती करवाया गया था। जिनसे मिलने के लिए उनकी पत्नी मैना देवी सहित छोटे भाई हरिप्रसाद की पत्नी गायत्री देवी, हरिप्रसाद के पुत्र अतुल, छोटे भाई किशोर की पत्नी सविता देवी मंगलवार को बीकानेर जा रहे थे। रास्ते में नोरंगदेसर के पास उनकी गाड़ी को एक बोलेरो कैम्पर ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार सभी चारों लोगो की मृत्यु हो गई है। घटना में मौके पर ही अतुल और गायत्री देवी की मौत हो गई थी और मैना देवी को हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में, सविता देवी की बीकानेर ट्रोमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वही जब यह सभी मिलने के लिए रवाना हुए तो दूसरी ओर बीकानेर पीबीएम में भर्ती लालचंद माली की भी मृत्यु हो गई थी। एक ही परिवार के 5 जनों की मौत एक ही दिन में होने के बाद पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है और आस पड़ोस के लोग उनके घर पहुंच कर निःशब्द हो रहे है। इतने बड़े हादसे के बाद पूरे कस्बे में शोक व्याप्त है और नागरिक स्तब्ध है।