Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2021। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने मोदी सरकार के 7 वर्ष को सुराज बताते हुए मोदी को जननायक बताया। सारस्वत ने कहा कि विपक्ष लगातार मोदी विरोधी बयान देने में व्यस्त है परन्तु मोदी देश की सेवा में जुटें है। प्रधानमंत्री भारत माँ के सपूत के रूप में जन जन की श्रद्धा का केंद्र बन गए है। सारस्वत के नेतृत्व में आज जिले के 22 मंडलों पर कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह मनाते हुए सेवाकार्य किये। इन कार्यों में बीकानेर पीबीएम में रक्तदान, काढ़ा पिलाना, मास्क वितरण, सेनेटाइजर वितरण, गौशाला में गायों को चारा, गुड़ वितरण पौधरोपण राशन किट वितरण जरूरतमंद को भोजन वितरण आदि सेवा कार्य हुए । पीबीएम में रक्तदान शिविर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राइन के साथ श्रीडूंगरगढ़ से रक्तदाता युवाओं ने रक्तदान किया।
भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने गौशाला में सेवा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामगोपाल सुथार ने मोदी सरकार को जनकल्याण को समर्पित सरकार बताते हुए ग्राम जैतासर में नवरत्न राजपुरोहित, गिरधारी सिंह राजपुरोहित, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश, सरवन सिंह राजपुरोहित, गोपाल सिंह राजपुरोहित, देवीसिंह राजपुरोहित सहित गौसेवा की।

गांव मोमासर में कमलिया के नेतृत्व में मनाया सेवा सप्ताह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोदी को जननेता बताते हुए जिलापरिषद सदस्य प्रतिनिधि सुभाष कमलिया ने बताया कि जिलाध्यक्ष के निर्देशन पर सेवा सप्ताह मनाया गया है। यहां गांव में व गौशाला में कमलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह मनाया। इस दौरान समाजसेवी अशोक शर्मा, नोखा के भाजपा विस्तारक जितेंद्र सैनी, भाजयुमो मोमासर मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रजापत व पूर्व सरपंच जेठाराम भामू द्वारा मास्क व सैनिटाइजर वितरण किया गया। भोमियाजी गौशाला मोमासर में 11 क्विंटल तरबूज गायों को खिलाने की सेवा की।

गांव गुसाईंसर बड़ा में युवाओं ने किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोदी सरकार के 7 साल पूरा होने पर सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुसाईंसर बड़ा में युवा मोर्चा के युवाओं ने सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। युवाओं ने 5 जून को पर्यावरण दिवस पर एक घर एक वृक्ष अभियान चलाने का निर्णय लिया। इस दौरान मौके पर
बाबूलाल, माधव, सांवरमल, हरीश, रमेश, गजानन्द, अशोक सहित युवाओं ने अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व सरपंच जेठाराम भामू व जिलापरिषद सदस्य प्रतिनिधि सुभाष कमलिया के नेतृत्व में युवाओं ने मनाया सेवा सप्ताह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने गौसेवा कर मनाया सेवा सप्ताह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से रक्तदाता पहुंचे पीबीएम रक्तदान करने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में युवाओं ने किया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिलाध्यक्ष के निर्देश पर जिले के 22 मंडलों पर सेवा सप्ताह मनाया गया।