Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2021। विधायक गिरधारी लाल महिया किसानों की बिजली व ग्रामीणों की पानी की समस्या के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहें है। विधायक लोक सेवा केंद्र से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पटवारियों की हड़ताल से परेशान किसानों को अब राहत मिल सकेगी और वे नए कृषि कनेक्शन ले सकेंगे। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि क्षेत्र में किसानों के नई जमाबंदी के अभाव में खसरा व नाम परिवर्तन नहीं हो पाने के कारण कृषि कनेक्शन जारी नहीं हो रहे थे। महिया किसानों को कृषि कनेक्शन जारी करने की मांग लगातार कर रहें थे और आज जोधपुर डिस्कॉम अधिशासी अभियंता ने वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश जारी किए है। अब किसान रजिस्ट्री की छायाप्रति के साथ आवश्यक हो तो मूल प्रति भी प्रस्तुत कर, एक सौ रुपए के ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर नोटेरी द्वारा प्रमाणित बांड देकर कृषि कनेक्शन ले सकेंगे।

दुलचासर में स्थापित करवाया नया ट्रांसफार्मर, कई गांवो में पंप सेट भेजे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बापेऊ, आडसर, लाखनसर, दुसारणां पिंपासरिया में ट्यूबवेल दुरूस्त के लिए विधायक ने पंप सेट भेजे है। विधायक द्वारा क्षेत्र में जलदाय विभाग के द्वारा पेयजल आपूर्ति को सुचारू करवाने के प्रयास कर रहें है। आज कल्याणसर नया में टैंकरों से पानी भिजवाया गया और जालबसर, बिरमसर, जैसलसर, बापेऊ नाथजी के कुएं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए है। महिया ने विद्युत विभाग के एमडी से वार्ता कर राजस्व गांव बासी महियान दुलचासर के 33/11 केवी जीएसएस में जले हुए ट्रांसफार्मर की जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित करवाने में सफलता प्राप्त की है। इससे इस क्षेत्र के किसानों को पूरी बिजली सप्लाई मिल सकेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में टैंकरों से पानी पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर बासी महियान में नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने कार्य प्रारंभ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग द्वारा टैंकरों से ग्रामीण इलाकों में पानी की व्यवस्था करवाई जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पिपासरिया में कार्य प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर में कार्य प्रगति पर है।