Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2021। बीकानेर में चर्चित विवादित स्थल पर किए गए अवैध निर्माण के मामले में आज श्रीडूंगरगढ़ में विरोध दर्ज करवाया गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीकानेर में विवादित भूमि से अवैध निर्माण हटाने व समुदाय विशेष पर दर्ज मुकदमा वापिस लेने की मांग की है। विहिप के भंवरलाल दुगड़ व सत्यनारायण स्वामी ने कहा कि सरकारी जमीन पर प्रशासन की मिलीभगत से व तुष्टिकरण की प्रवृत्ति के तहत अनैतिक ढंग से निर्माण करवाया गया है जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए और तुरंत मुकदमा वापस लिया जाए। ज्ञापन देने पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया, बजरंग दल के महेश माली, संतोष बोहरा, भाजपा युवा मोर्चा के भवानी तावणियां आदि शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा, विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा को सौंपा ज्ञापन।