Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र वासी ध्यान देवें और बिना काम, बिना मास्क, बिना डिस्टेंसिंग के कहीं नजर नहीं आए क्योंकि क्षेत्र में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए दिन भर मुस्तेदी से गश्त की जा रही है जिससे क्षेत्र को कोरोना मुक्त किया जा सकें। आज सुबह थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बाजार का राउंड लिया और उनके निर्देशन में एएसआई रविन्द्र ने टीम के साथ दिन भर में बिना मास्क व डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वाले 84 लापरवाहों के चालान काटे गए। बता देवें मंगलवार को भी पुलिस ने रिकॉर्ड 110 चालान काटे थे। शिवराण ने नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है और बेवजह बाजार में घूमते हुए पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने लिया बाजार का राउंड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस द्वारा रिकॉर्ड चालान काटे जा रहें है।