Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में गाइडलाइन उल्लंघन करने एवं उल्लंघन करने पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरूवार काे सुबह मिठाई व्यापारी के एक हजार का, साईकिल स्टाेर का पांच हजार का चालान काटने के बाद नेशनल हाईवे पर लक्ष्मी प्लाईवुड पर सात हजार रुपए का चालान काटा गया है। पालिका एसआई हरीश गुर्जर और कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र भाेजक, जमादार राजू, संविदाकर्मी पवन शर्मा आदि की टीम सूचना पर प्लाईवुड स्टाेर पर पहुंची एवं वहां 11 बजे बाद भी सामान बेचना पाया गया। पुलिस ड्युटी ऑफिसर हैडकांस्टेबल सुरेश गुर्जर भी साथ रहे एवं व्यापारी से समझाईश करते हुए सात हजार रुपए का चालान काटा गया। वहीं दूसरी और गाईडलाइन में गुटका, पानमसाला विक्रय प्रतिबंधित हाेने के बाद भी राजन एंजेसी द्वारा चाेरी छिपे माल बेचे जाने की सूचना पर श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की उपस्थिति में नगरपालिका ने राजन एंजेसी का गाेदाम सीज किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सूचना मिली थी कि एंजेसी संचालक द्वारा चाेरी छिपे अपने गाेदाम से माल बेचा जा रहा है एवं इस पर कार्रवाई करते हुए गाेदाम सीज करवाया गया है। सभी गुटका, पानमसाला व्यापारियाें काे हिदायत दी गई है कि वे काेराेना काल में गुटका एवं पानमसाला विक्रय नहीं करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश जी मन्दिर के पास पान मसाला के गोदाम पर कार्यवाही करते थानाधिकारी व पालिककर्मी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणेश जी मन्दिर के पास पान मसाला के गोदाम पर कार्यवाही करते थानाधिकारी व पालिककर्मी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पान मसाला गोदाम को सीज करते पालिकाकर्मी