Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव की बेटी को ससुराल छतरगढ़ के चक 6 सीएचसी उसके पति ने इतना पीटा की उसकी पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। बिग्गा निवासी कानाराम बावरी ने दो पुत्रियां द्रोपदी व ममदू का विवाह छतरगढ़ के 6 सीएचसी निवासी जगदीश व उसके भाई रतिराम से 14 वर्ष पूर्व की थी। ये अभी श्रीडूंगरगढ़ के उदरासर गांव में तुलसीराम का खेत काश्त करते थे और यहीं ढाणी में रहते थे। दोनों भाइयों के चार चार बच्चे भी है। जगदीश और द्रोपदी में अक्सर झगड़ा होता था। 15 मई को भी दोनों में 6 सीएचसी गांव में झगड़ा हुआ और जगदीश ने द्रौपदी को इतना पीटा की वह घायल हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर पीहर पक्ष के लोगों ने उसे पीबीएम में भर्ती करवाया व 18 मई को उसने दम तोड़ दिया। द्रोपदी के पिता ने कानाराम ने उसके पति जगदीश, ससुर मानाराम, सास उदादेवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।