Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज 500 युवा श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी और कालूबास यूपीएचसी में अपना टीकाकरण करवाएंगे। वहीं आज  45+ का टीकाकरण भी जारी रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ सीएससीमें गुरुवार को 45+ को कोवैक्सिन का टीका लगाया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि जिन लोगों ने पहले भी कोवैक्सिन का पहला डोज ले लिया वे अपना दूसरा डोज ले सकेंगे और जिन्होंने अभी तक कोई भी टिका नही लगवाया है वे अपना पहला डोज लगवा सकेंगे। जिन नागरिकों को पहले कोविडशील्ड लगी हुई है उनको दूसरी डोज के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आर्य ने कहा कि नागरिक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाए जा सकने वाले टीकों के लिए टीकाकरण स्थल पर भीड़ नहीं करें। आज कोरोना के लिए जांच शिविर श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा, सांवतसर में लगेंगे। तीनों स्थानों पर डॉक्टर्स की टीम द्वारा मरीज का परीक्षण करने के बाद कोरोना जांच के लिए सैम्पल जाएंगे।