Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं को 2 दिनों के इंतजार के बाद गुरुवार को पुनः कोरोना बचाव का टीका लगवाने का मौका मिलेगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि गुरुवार को 500 टीके युवाओं को लगाने के लिए आरक्षित किये गए है। इसके लिए अपॉइंटमेंट स्लॉट अभी थोड़ी देर बाद रात 9 बजे खुलेगा और युवा श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी तथा कालूबास यूपीएचसी में अपना स्लॉट बुक कर सकेंगे। वही गुरुवार को 45+ का टीकाकरण भी जारी रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ सीएससी में गुरुवार को 45+ को कोवैक्सिन का टीका लगाया जाएगा। डॉ संतोष आर्य ने बताया कि जिन लोगों ने पहले भी कोवैक्सिन का पहला डोज ले लिया वे अपना दूसरा डोज लगवा सकेंगे और जिन्होंने अभी तक कोई भी टीका नहीं लगवाया है वे अपना पहला डोज लगवा सकेंगे। जिन लोगों को पहले कोविडशील्ड लगी हुई है उनको दूसरी डोज के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आर्य ने कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाए जा सकने वाले टीको के लिए टीकाकरण स्थल पर सुबह भीड़ नहीं करने और शांतिपूर्वक टीका लगवाने की अपील की है जिससे वे कोरोना की चपेट में आने से बच सकें।