Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190909-WA0034
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2019। कस्बे से अनोखी यात्रा रवाना हुई, जिसने सुना सफल होने का आशीर्वाद बरसाया। रास्ते मे बुजुर्ग महिलाएं तो गदगद हो गयी और इन यात्रियों का हौसला बढ़ाया। 1107 किलोमीटर की लंबी यात्रा लगभग 35 दिन में पूरी करेंगे ये पदयात्री। ये साहसी पैदल यात्री श्रीडूंगरगढ़ से द्वारका पूरी के लिए रवाना हुए है। ये यात्री रामा सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ व सुखी संघ श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में रवाना हुए है। ये आठ पदयात्री रामदेवरा होते हुए द्वारका पूरी की पद यात्रा पर निकलेंगे। द्वारका पद यात्रा में कस्बे के गोविंद प्रजापत, फतेहचंद प्रजापत, पुरखराम भणियाणा, बीरबलराम उदरासर, नोरंग प्रजापत, रामचंद्र प्रजापत, गौरीशंकर बिहाणी, बुध सिंह राजपूत आगे की यात्रा पर रवाना हो गए है। इनके साथ संघ के कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह राठौड़, सीताराम गिरी, जगदीश सारस्वत, कमलसिंह राजपूत जा रहे है। कस्बे से पहली बार इतनी लंबी दूरी की पदयात्रा निकलना चर्चा का विषय बन गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से द्वारका के लिए निकले 8 पदयात्री।