Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। बुधवार को जिलाकलेक्टर के अल्टीमेटम के अनुसार गुरुवार तक गांवो में क्वारेंटाइन सेंटर बना दिए गए है। आज श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व तहसीलदार महावीर प्रसाद ने गांव तोलियासर, सुरजनसर, धीरदेसर चोटियान, उदरासर में क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चौधरी ने तोलियासर में भैरूजी मन्दिर के पास एक चेक पोस्ट बनाने का आदेश जारी किया। सुरजनसर में होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों को घर मे ही रहने को पाबंद किया। गांव उदरासर में शिव किराना स्टोर को गाइडलाइन का उल्लंघन किए जाने पर सीज किया गया। चौधरी ने आखातीज व ईद के मौके पर भीड़ नहीं होने देने के निर्देश दिए भी ब्लॉक लेवल अधिकारियों को दिए गए है। आखातीज पर क्षेत्र में होने वाले बाल विवाहों पर नजर रखने के निर्देश भी ग्रामीण स्तर के कर्मचारियों को दिए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती ने 15 बेड के क्वारेंटाइन सेंटर में साबुन, तौलिया, सेनेटाइजर सहित व्यवस्था करवा दी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में सरपंच प्रतिनिधि ने 15 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर तैयार करवा यहां सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में सरपंच प्रतिनिधि डालूराम ने गांव में तैयार करवाया क्वारेंटाइन सेंटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व तहसीलदार महावीर प्रसाद ने संक्रमितों को होम आइसोलेशन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।