Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2021। आज दिन भर में जिले में 620 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए और 864 कोरोना मरीज रिकवर भी हुए है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में काेराेना संक्रमण की चेन नहीं टूट रही है और बुधवार काे क्षेत्र में 16 नए संक्रमित एवं गुरूवार काे क्षेत्र में 14 नए संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार काे गांव लखासर एवं पूनरासर में सैम्पल देने वालाें की रिपाेर्ट अा गई है। इनमें गांव लखासर में सैम्पल देने वाले 7 जने संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। इन सात में दुलचासर निवासी 25 वर्षीय युवक, समंदसर निवासी 32 वर्षीया महिला, ताेलियासर निवासी 21 वर्षीय युवक, एक 30 वर्षीय हाेमगार्ड जवान, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 32 निवासी 33 वर्षीय युवक, लखासर गांव के निवासी 29 अाैर 49 वर्षीय पुरूष संक्रमित रिपोर्ट हुए है। इसी प्रकार पूनरासर के गांव राजपुरा से सैम्पल देने वाले राजपुरा गांव का निवासी 5 वर्षीय बालक, पूनरासर गांव निवासी 50, 30 वर्षीय पुरूष एवं 28 वर्षीया महिला संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। इसी प्रकार बीकानेर में सैम्पल देने वाले साेनियासर के 23 वर्षीय युवक, पते में केवल श्रीडूंगरगढ़ लिखने वाले 22, 38 वर्षीय युवक भी संक्रमित रिपाेर्ट हुए है। इससे पूर्व बुधवार काे श्रीडूंगरगढ़ निवासी 55 वर्षीया महिला, 65 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवक, गांव दुलचासर निवासी 27, 62, 35 वर्षीय पुरूष एवं 37, 28 वर्षीय महिला संक्रमित अाई है। गांव देराजसर में 18 वर्षीय युवक, शेरूणा में 41 वर्षीया महिला, 42 वर्षीय युवक, साेनियासर शिवदानसिंह निवासी 24, 38 वर्षीय पुरूष, सूडसर निवासी 71 वर्षीय वृद्ध एवं 28 वर्षीय युवक, गांव ऊपनी निवासी 26 वर्षीय युवक भी संक्रमित अाए थे।