Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2021। कोरोना के कारण क्षेत्र में युवाओं की अप्रत्याशित रूप से हो रही मौतों के बाद हर कोई अचंभित है। क्षेत्र में कोरोना से हुई मौतों में तीन चौथाई मौतें 60 साल से कम लोगों की हुई है और इस तीन चौथाई में आधे लोग तो 40 से भी कम उम्र के थे। युवाओं द्वारा कोरोना से लड़ी जा रही जंग में कस्बे के आड़सर बास निवासी युवक अपनी जिंदगी हार गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आड़सर बास में वार्ड 30 के निवासी करीब 35 वर्षीय द्वारकाप्रसाद सारस्वा ने 3 मई को श्रीडूंगरगढ़ में सैम्पल दिया था और 4 मई को पॉजिटिव घोषित किया गया। 5 मई को तबियत बिगड़ने पर उनको बीकानेर पीबीएम ले जाया गया। वहां पर दौराने इलाज 10 मई की रात को उनका निधन हो गया। अभी सुबह सुबह परिजनों ने पीपीई किट पहन कर कोरोना प्रोटोकॉल के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। मृतक के बड़े भाई श्याम सारस्वा ने बताया कि बीकानेर पीबीएम में भी हालात भयावह है रोगियों की संख्या के आगे उपचार और व्यवस्था ऊंट के मुंह मे जीरे के समान है, ऐसे में सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि अपने घर में रह कर खुद को, अपने परिवार को सुरक्षित रखे। कोरोना ने हमारे परिवार को जो जख्म दिया है वह जीते जी हम कभी भूल नही पाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी नागरिकों से अपील करता है कि कोरोना को हल्के में नहीं लेवें और 24 मई तक सख्त लॉक डाउन का पालन करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास निवासी 35 वर्षीय द्वारका प्रसाद सारस्वा के निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।