Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 45 वर्ष से अधिक आयु के लाेगाें द्वारा पहली डाेज लगवाने के बाद दूसरी डाेज के लिए वैक्सीन का इंतजार किया जा रहा था एवं 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा अपने लिए स्लाट बुकिंग का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दाेनाे में से 45+ के लाेगाें का सैकेण्ड डाेज का इंतजार मंगलवार काे पूरा हाे सकेगा। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संताेष आर्य ने बताया कि पहले काेविडशिल्ड की वैक्सीन लगवा चुके 45+ के नागरिक श्रीडूंगरगढ़ मुख्य चिकित्सालय, माेमासर, सुरजनसर, ताेलियासर, बिग्गाबास रामसरा, रिड़ी, कल्याणसर नया, लिखमीसर उतरादा, शेरूणा एवं बींझासर में सैकेण्ड डाेज लग सकेगी। वहीं कस्बे के आड़सर बास नेत्र चिकित्सालय में गत माह लगे विशेष शिविर में काैवैक्सीन की डाेज लगाई गई थी, वाे लाेग काैवैक्सीन की सैकेंड डाेज राजकीय उमादेवी आसाेपा शहरी प्राथमिक चिकित्सालय में लगे विशेष शिविर में लगवा सकेगें। अभी रात्रि नाै बजे 18+ की स्लाट बुकिंग आज नहीं हाेगी।