Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2021। अब युवाओं को लील रहा कोरोना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हर दिन भयावह रूप ले रहा है। हर दिन युवाओं की हो रही मौत के बाद क्षेत्र में गम और भय का माहौल है वहीं उनके घरों में कोहराम मचा है। रविवार रात को क्षेत्र के एक और 30 वर्षीय युवक की जान कोरोना ने छीन ली है। तहसील के गांव तोलियासर के युवक करणीसिंह की तबियत खराब हुई तो उसने शनिवार को गांव में ही लगे कैम्प में सैम्पल दिया था। सैम्पल देने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उसे बीकानेर पीबीएम ले जाया गया। रविवार को उसकी रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ। रविवार को ही देर रात उसका निधन हो गया व सोमवार सुबह सुबह गांव में उसका कोरोना प्रोटोकॉल के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है।