Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित निकटवर्ती गांव तोलियासर में हैरान परेशान नागरिक पेयजल के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहें है। दिन भर इधर उधर फोन घुमा कर थक जाने पर आखिर 500 से 700 रुपये में टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहें है। तोलियासर गांव की 70 प्रतिशत आबादी को एक पखवाड़े से पानी नहीं मिल रहा है और कस्बे के आडसर बास में एक हफ्ते से पानी नहीं आया है। नागरिकों में प्रशासनिक लापरवाही के प्रति आक्रोश भर गया है। ग्रामीण विडियो बना कर चारों तरफ वायरल कर रहें है पानी की पुकार लगा रहें है। लगातार समाचार पत्रों में भी समस्या का प्रकाशन हो रहा है परन्तु बेपरवाह जलदाय विभाग ने सुनवाई नहीं करने की ठान रखी है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक और वार्ड पंच से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों तक पेयजल आपूर्ति करने की गुहार कर रहें है। ग्रामीण रोजाना अपनी आवाज विभाग के जिम्मेदारों तक पहुंचाने के प्रयास करते है परन्तु गांव में पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करवाने में नाकाम ही रहते है। ग्रामीण अब तुरंत सप्लाई प्रारम्भ नहीं किए जाने पर कोरोना काल में ही आंदोलन करने की बात कह रहें है। गांव के वार्ड पंच व युवाओं ने आज चेतावनी दी है कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन करने के लिए प्रशासन की लापरवाही मजबूर कर रही है। कस्बे के आड़सर बास में भी पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान नागरिक बार बार इधर उधर फोन घुमा कर समस्या समाधान करने की मांग कर रहें है। यक्ष प्रश्न ये है कि इस कठिन काल में जब नागरिक बेरोजगारी झेलते हुए सब्जी राशन की मंहगाई के साथ पानी का अतिरिक्त भार झेलने को मजबूर है तो प्रशासन या जनप्रतिनिधियों को आम नागरिकों की पीड़ा का एहसास क्यों नहीं है.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागरिक इस कठिन बेरोजगारी के काल में टैंकरों के रुपए चुकाने को मजबूर है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पानी के लिए परेशान ग्रामीणों की पीड़ा आखिर 15 दिनों से क्यों नजर नहीं आ रही विभाग को।