Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2021। प्रशासनिक दमन के विरोध में व्यापारियों के अनिश्चितकालीन बन्द के बाद आज प्रशासन ने व्यापारियों के साथ वार्ता की है। वार्ता के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखा और दमनकारी नीति अपनाने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। लेकिन एसडीएम दिव्या चौधरी, तहसीलदार महावीर प्रसाद, ईओ भवानीशंकर व्यास, थानाधिकारी वेदपाल शिवराण आदि ने व्यापारियों के साथ गलत नहीं होने का भरोसा दिलवाते हुए आंदोलन खत्म करने को कहा। इस मौके पर प्रशासन ने खाजूवाला की तर्ज पर श्रीडूंगरगढ़ में भी स्वेच्छिक लोकडाउन करने का आग्रह किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि प्रशासन ने मांगे मानी है लेकिन आंदोलन समाप्त करने या स्वेच्छिक लोकडाउन करने का निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों की आम बैठक आयोजित की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने व्यापारियों के साथ गलत नहीं किए जाने का आश्वासन दिया।