Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2021-05-06 at 10.29.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में कोविड इंफोर्समेंट टीम पहुंच रही है और क्षेत्र के हर नागरिक में सर्दी जुखाम के लक्षणों की जांच कर रही है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कोविड पॉजिटिव आए लोगों को होम आइसोलेशन किया गया है। और कोविड इंफोर्समेंट टीम के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक घर में खांसी जुकाम व सामान्य बुखार से पीड़ित हर व्यक्ति का आंकड़ा एकत्रित किया जा रहा है ऐसा व्यक्ति जो इन से पीड़ित है उन्हें राज्य सरकार द्वारा दवाइयों की किट प्रदान की जा रही है। जिससे कि उनका स्वास्थ्य ठीक रह सके। घर-घर जाकर एएनएम, बीएलओ, आशा सहयोगिनी सहित कोविड एनफोर्समेंट टीम के सदस्यों द्वारा उनकी ऑक्सीमीटर द्वारा ऑक्सीजन लेवल की जांच की जा रही है साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए उनकी तापमान की भी जानकारी ली जा रही है। यह कार्य वृहद स्तर पर किया जा रहा है जिससे कि संपूर्ण क्षेत्र में कोरोना के प्रसार व संक्रमण को रोका जा सके।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थर्मल स्कैनर से जांचा जा रहा है बुखार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर पहुंच कर टीम जांच रही है ऑक्सीजन लेवल।