Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
annoyed-emoticon-vector-735431102
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2019। श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के समर्थन में आयोजित हुई जनसभा से पहले मंच एवं हैलीपेड पर नेताओं के नाम पर कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। बात इतनी बढी कि भाजपा के मंडल महामंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि म्है म्हारी ऐसी-तेसी करवावां के। मसला कुछ यूं रहा कि आरएलपी के नेताओं ने हैलीपैड पर जाने के लिए अपने चार लोगों के नाम भाजपा नेताओं को दिए थे और थोडी देर बाद जब लिस्ट फाईनल हुई तो भाजपा महामंत्री ने लिस्ट थामने वाले भाजपा जिला उपाध्यक्ष से लिस्ट दिखाने को कहा। इस पर जिला उपाध्यक्ष ने लिस्ट दिखाने से मना किया तो महामंत्री बिफर गए। इस पर जिलाध्यक्ष भी ताव में आ गए और लिस्ट बनाने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से पुछने को कहा। इस पर मंडल महामंत्री के आक्रोश भरे यह शब्द कि “म्है म्हारी ऐसी-तेसी करवावां के” पूरे पांडल में गूंजे। मुश्किल से मौके पर मौजुद दुसरे कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव करते हुए दोनो को दूर-दूर किया। इस दौरान दोनो जनों ने एक दुसरे पर मूलत: कांग्रेसी होने व भाजपा के साथ गद्दारी करने का आरोप भी जड दिया। कार्यक्रम से पहले एवं बाद में इस प्रकरण की चर्चा पुरे शहर में रही।