Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वकांक्षी योजना चिरंजीवी बीमा योजना में कोरोना काल के कारण नागरिक ई-मित्रों तक नहीं जा पाए है और रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए है। आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल को आगे बढ़ाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। विधायक ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के उद्देश्य से लाई गई इस योजना में पात्र परिवारों को चिन्हित निजी एवं सरकारी चिकित्सालयों में 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना के तहत लाभान्वित होने के लिए योजना में 30 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन किया जाना अनिवार्य है। किन्तु कोरोना के भयावह संक्रंमण के कारण तथा, वेबसाइट का सर्वर डाउन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित रह गए हैं। महिया ने कहा कि आमजन के हित में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जानी चाहिए जिससे वंचित लोग इस योजना में रजिस्ट्रेशन करवाकर स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकें।