Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2021। क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर की आ रही कमी की शिकायतों को देखते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने अपने विधायक कोटे से श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में ऑक्सीजन सिलेंडर पूर्ति के लिए 10 ऑक्सीजन सिलेंडर लेने की अनुमानित 1 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की हैं। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने विधायक महिया को क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने की जरूरत से अवगत करवाया और महिया से मांग की। इस पर विधायक महिया ने विधायक कोटे से 1 लाख रूपये की स्वीकृति जारी करते हुए महिया ने कहा कि आगामी समय में भी जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर की पूर्ति की जाएगी। महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ट्वीट करके व पत्र भेजकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होम क्वारेंटाइन में इलाज ले रहे मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाने की मांग की है। महिया ने स्वयंसेवी संस्थाओं के खाली ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने की व्यवस्था करने की मांग भी की है।