Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ताकत उसके जागरूक पाठक है एवं इसका एक ओर प्रमाण मंगलवार शाम काे गुमशुदा हुई बच्चे के परिजनाें की तलाश टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही हाे जाने से मिला है। कस्बे के माेमासर बास में करणी चाैक पर वहां के निवासी हरिओम जाट एवं नदंकिशाेर नाई काे शाम करीब 6.30 बजे अंधेरा घिरने के बाद भी 5-6 साल का बच्चा मिला। प्रथम दृष्टया दाेनाे काे वह लडकी लगा एवं अकेले हाेने पर उन्हाेने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स काे जानकारी दी। टाइम्स पर खबर का प्रकाशन किया गया एवं खबर में बच्चे की फाेटाे का भी प्रकाशन किया गया। बच्चे का पिता गणेश सायच भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का पाठक है एवं बच्चे के सभी परिजन उसे ढूंढ रहे थे। गणेश सायच ने बताया कि उसके बेटे का नाम सूरज है एवं वह बाेलने में असक्षम है। सूरज आज दिन में करीब 3 बजे घर से खेलते हुए निकल गया था एवं वापस नहीं आया ताे उसे सभी परिजन ढूंढ रहे थे। अब रात घिरने के साथा ही ढूंढते हुए थक हार कर थाने जाने वाले ही थे कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर आ गई। हमनें खबर में लिखे नम्बराें पर तुरंत फाेन किया एवं करणी चाैक जाकर बच्चे काे अपने साथ घर ले आए है। गणेश सायच ने बच्चे काे संभालने वाले हरिओम जाट एवं नंदकिशाेर नाई के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का अाभार जताया है।