Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190903-WA0022
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 3 सितंबर 2019। रात करीब 2.30 बजे बेनिसर से हेमासर के बीच पीओपी से भरे ट्रक में आग लगने से ट्रक बुरी तरह से जल गया व ट्रक में लदा सामान राख हो गया। ट्रक नेशनल हाइवे पर बीकानेर की ओर से आ रहा था। एएसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने ट्रक से उतर कर अपनी जान बचाई। ट्रक चालक नोखा निवासी अनुपसिंह को आग बुझाने के प्रयास में शरीर पर हल्के जलने के निशान आये जो रात को ही राजकीय चिकित्सालय में उसके प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी देदी गयी। अनुपसिंह ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि केबिन में लगे फ्युज से अचानक आग निकलने लगी व देखते देखते ट्रक चपेट में आ गया। बीकानेर से फायर ब्रिगेड बुलाई गयी व आग पर काबु पर लिया गया। इस बाबत अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। ट्रक में आग लगने से बुरी तरह से जला ट्रक।