Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही पुलिस अब सख्ती से सड़कों पर घूमने वालो से निपटेगी सोमवार से बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के वाहन सीज करने के आदेश पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने दिए है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बिना काम घरों से बाहर निकलने पर रोक रहेगी और केवल मरीजों को राहत दी जाएगी। शिवरान ने कहा कि अन्य किसी को किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। बता देवें क्षेत्र के गांवो में भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है जिसके चलते गाइडलाइन की पालना के निर्देश थानाधिकारी ने दिए है।