Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2021। शहरों के हालात देख कर गांव सचेत हो रहें है और अपने गांव को कोरोना की जद में आने से बचाने के सामूहिक प्रयास ग्रामीणों ने प्रारंभ कर दिए है। गांव बिग्गा व देराजसर के हालातों से सीख लेते हुए कई गांव गाइडलाइन की पालना करवाने के नियम अपने स्तर पर बना रहे है। श्रीडूंगरगढ़ में गांव लिखमादेसर अब कोरोना से जंग की तैयारी में उतर गया है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध ने बताया कि कोरोना कोहराम से माहौल शांत नहीं हो जाए तब तक गांव में जम्मा, जागरण, उत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों से विवाह के कार्यक्रम भी टालने को कहा गया है और अतिआवश्यक होने पर विवाह की पूर्व सूचना शपथ पत्र के साथ उपखंड अधिकारी को देने के लिए कहा गया है। वार्ड पंचों की सहमति से आदेश जारी किया गया है कि घर का मुखिया सामूहिक भोज का आयोजन नहीं करेगा और फोन नम्बर, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, तीन घण्टे में कार्यक्रम सम्पन्न करवाने का शपथ पत्र लिख कर देना होगा। गांव के नवयुवक मंडल के युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि कोई गांव में दूसरे राज्य से आए उसकी सूचना ग्राम पंचायत को दें। बाहर से आने वालों को सख्ती से 15 दिन क्वारें टाइन किया जाएगा। गांव को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का प्रण लेते हुए गणमान्य ग्रामीणों ने आदेश की पालना की सहमति जताई है।