Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2021। आज मौसम में बादल छाए है और नगरपालिका कस्बे में पानी भरने की समस्या से निजात के लिए उपाय करने में जुटी है। पालिकाकर्मी बाजार में पानी एकत्र नहीं हो इसके लिए प्रयास कर रही है। आज सुबह से जेसीबी खुदाई कर रही है और पक्के जोहड़ का पानी कालू रोड की ओर आगे की तरफ निकालने के लिए लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। पालिककर्मी गुरुवार को बाजार में सभी नालियों की सफाई करने में जुटें थे व आज हाई स्कूल रोड पर नालियों की सफाई में जुटें है जिससे पानी आगे जा सके। जन अनुशासन पखवाड़े में पालिका एस. आई. हरीश गुर्जर के नेतृत्व में पालिककर्मी कस्बे की सफाई व्यवस्था को दुरस्त कर रहें है। गुर्जर ने बताया कि नालियों की सफाई व आगे पानी ढकेलने के लिए कार्य किया जा रहा है जिससे बरसात में कस्बे में पानी एकत्र नहीं हो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका एस. आई. हरीश गुर्जर के नेतृत्व में कार्य प्रगति पर है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पक्के जोहड़ से आगे पानी निकालने के लिए जेसीबी से हो रही है खुदाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू रोड पर आगे पानी निकालने के लिए लाइनें दुरस्त की जा रही है।