Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पुलिस जन अनुशासन के प्रयास में समझाईश करते हुए चालान काट रही है। आज कस्बे में पुलिसकर्मियों ने थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में 24 चालान काटे व एक दुकान को सीज किया। इनमें बिना मास्क 1 चालान काटा गया व सोशल डिस्टेंसिंग के 19, सार्वजनिक स्थान पर थूकने के 4 चालान काटे गए और जोधपुर मिष्टान्न भंडार को सीज किया गया। नगरपालिका ने भी 4 चालान काटे व 1200 रुपए वसूले। बता देवें आज कॉपरेटिव बैंक के बाहर भी ग्रामीणों की भीड़ नजर आई जो हमारे साथ बैंक प्रशासन की लापरवाही दिखी। ग्रामीणों ने बताया कि वे फसल बीमा की राशि लेने आये है। ये लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। बैंक प्रशासन को सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए समझाईश करने के लिए एक कर्मचारी व गार्ड नियुक्त कर नागरिकों की जान की सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाने चाहिए।

अब चेत जाइए कहीं और देर ना हो जाए

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश के बड़े अस्पतालों के विशेषज्ञों ने मास्क और दूरी, संक्रमितों द्वारा क्वारेंटाइन का पालन ही कोरोना के कहर से बचाने के उपाय बताए है। बता देवें क्षेत्र में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार पिछले चार दिन में 229 कोरोना पॉजिटिव मिलने का ख़ौफ़नाक आंकड़ा है परन्तु ये आंकड़े पूरे नहीं है और प्राइवेट अस्पतालों में ईलाज लेने वाले मरीजों की गिनती इस सूची में नहीं है। हालात गंभीर है और क्षेत्र को कोरोना मुक्त करने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना होगा व जागरूक होकर मास्क व दूरी के नियम का पालन करते हुए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लगातार क्षेत्र वासियों से घर पर रहने व बेवजह बाहर नहीं घूमने की अपील करता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज कॉपरेटिव बैंक के सामने लगी कतारें, बैंक प्रशासन को लेना होगा संज्ञान।