Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2021। जैसा कि अंदेशा था देर रात करीब 11 बजे के बाद राजस्थान सरकार ने अघोषित लॉकडाउन आगामी 3 मई तक करने की घोषणा कर दी है। देर रात राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में 19 अप्रैल की सुबह 5 बजे से 3 मई की सुबह 5 बजे तक ” *जनअनुशासन पखवाड़ा* “ मनाने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों में बाजार में केवल खाद्य पदार्थ, किराना, कृषि मंडी, सब्जी व फल, डेयरी व दूध, पशुआहार से सम्बंधित दुकानें शाम 5 बजे तक खुल सकेगी। इनके अलावा समस्त दुकानें आगामी 3 मई तक पूर्णतया बन्द रखी जायेगी। पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, बैंक भी खुल सकेंगे। नरेगा श्रमिक को अनुमति रहेगी और निर्माण कार्य भी जारी रह सकेंगे। समस्त औद्योगिक इकाईयां भी चालू रहेगी। इनके अलावा उचित मूल्य की राशन की दुकानों को बिना किसी अवकाश के खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं।