Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। राजस्थान में 2 दिन का कर्फ्यू है और इस दौरान सभी नागरिक अपने घरों में है। ऐसे में लोग भले ही इसे घरों में कैद रहने की बंदिश मान रहे हैं लेकिन देश भर में चल रहे आपदा में अवसर के सकारात्मक स्लोगन के रूप में इस कर्फ्यू में आम आदमी अपना वह जरूरी काम कर सकता है जो उसने अभी तक व्यस्तस्ता के चलते नहीं किया है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं कोरोना से बचाव का टीका लगवा लेने की। चिकित्सा विभाग ने सभी कस्बेवासियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद आने वाली सामान्य बुखार के लिए कर्फ्यू के समय मे आराम भी आम आदमी आराम से कर सकता है। इसलिए नागरिकों से अपील है कि वे श्रीडूंगरगढ़ मुख्य चिकित्सालय ओर कालू बास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किये जा रहे कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण का लाभ उठाएं। आर्य ने बताया कि आज अभी 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लगाई जा रही है और इसके लिए उनको केवल अपना आधार कार्ड और उसकी एक फोटोकॉपी साथ लेकर आना होगा। कर्फ्यू के दौरान टीकाकरण के लिए आवागमन पर भी छूट दी गई है। डॉक्टर आर्य में बताया कि वैक्सीन के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है और बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकों ने वेक्सिनेशन करवा लिया है।