Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। क्या आपने कोरोना की घातक दूसरी लहर से मुकाबला करने को टीका लगवा लिया क्या.? अगर नहीं तो कर्फ्यू के दौरान आप समय का सदुपयोग कर टीकाकरण करवा सकते है। श्रीडूंगरगढ़ में पीएचसी और यूपीएचसी सहित गांव मणकरासर में आज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। तीनों जगहों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीके लगाए जाएंगे। कर्फ्यू के कारण नागरिक घरों में है और बता देवें थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने टाइम्स को बताया कि जो नागरिक टीकाकरण करवाने अस्पताल जा रहें होंगे उन्हें नहीं रोका जाएगा। उनकी आयु 45 वर्ष से ऊपर हो व आधार कार्ड उनके पास होना आवश्यक है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से टीकाकरण शिविर सफल बनाए जाने के प्रयास को जनता जागरूकता के साथ टीका लगवा कर सार्थक करें।

रविवार व सोमवार को भी होगा टीकाकरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान आज शनिवार सहित रविवार व सोमवार को भी टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। टीकाकरण के लिए आने वाले नागरिकों को पुलिस द्वारा आधार कार्ड देख कर आने जाने दिया जाएगा। आर्य ने नागरिकों से अपील कि की कर्फ्यू के दौरान समय का सदुपयोग करें और अधिक से अधिक टीकाकरण करवाए। नागरिक स्वयं के साथ क्षेत्र की सुरक्षा में भागीदार बने।