Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना विस्फोट, बैंक कर्मचारी सहित आज आए बडी संख्या में संक्रमित, जानें कौन, कहां…?
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना फैलाव ने तेजी पकड़ ली है। अब यहां प्रतिदिन सिमित संख्या के सैम्पलों में भी बडी संख्या में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे है। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि गुरूवार शाम को आई रिपोर्ट में एक बैंक कर्मचारी सहित कस्बे से 10 और एक गांव गुंसाईसर बडा से संक्रमित सामने आया है। बुधवार को राजकीय चिकित्सालय में कोरोना के सैम्पल लिए गए थे एवं इनकी रिपोर्ट में आडसर बास के वार्ड 28 निवासी 48 वर्षीया महिला, 44 वर्षीय पुरूष, वार्ड 31 निवासी 35 वर्षीया महिला, 33 वर्षीय युवक, बिग्गाबास के वार्ड 12 निवासी 24 वर्षीय पुरूष, वार्ड 14 निवासी 28 वर्षीय युवक, वार्ड 15 निवासी 16 वर्षीय युवक, वार्ड 18 निवासी 35 वर्षीया महिला, कालूबास के वार्ड 2 निवासी 22 वर्षीय एवं 45 वर्षीया महिला और क्षेत्र के गांव गुंसाईसर बडा निवासी 50 वर्षीया महिला कोरोना संक्रमित आई है। इनके अलावा बैंक आफ बडौदा में कार्यरत 33 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुआ है। सभी को होम आईसोलेट करने के लिए टीमें रवाना हो गई है। इससे पूर्व बुधवार को 7, मंगलवार को भी 12 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए थे एवं क्षेत्र में कोरोना की दुसरी लहर के 62 रोगी हो गए है। कोरोना से जुड़ी हमारे क्षेत्र की सभी खबरों के लिए आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ें जिससे सभी अपडेट्स आप तक पहुंच सकें।