Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
देखें पूरे रमजान माह में सहरी और इफ्तार के लिए श्रीडूंगरगढ़ का वक्त।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। इस्लाम का पवित्र महिना रमजान 14 अप्रैल से शुरू हो गया है एवं 13 मई तक चलेगा। इस दौरान मुस्लिम धर्मावंलबी रोजा रखेगें एवं इबादतों के दौर चलेगें। इस रमजान में चार जुम्मे (शुक्रवार) होगें। पहला जुम्मा 16 अप्रेल को, दूसरा 23 अप्रैल को, तीसरा 30 अप्रैल को और चौथा 7 मई को होगा। चूंकि रमजान में सहरी एवं इफ्तार का वक्त चांद की गति के आधार पर होता है इसलिए हर शहर व हर क्षेत्र में रोजे का वक्त अलग-अलग होता है। श्रीडूंगरगढ़ में पहला रोजा 14 घंटे 14 मिनिट का था एवं अंतिम रोजा 13 मई को 15 घंटे का होगा। आप भी देखें नीचे दिए गए फोटो में हर दिन के सहरी एवं इफ्तार का वक्त। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए यह वक्त सूची मदीना मस्जिद मरकज बिग्गाबास के मुआजिन मोहम्मद हारून ने उपलब्ध करवाई है।