Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
श्रीडूंगरगढ़ के सोम शर्मा ने राजस्थानी में किया विशेष कलेंडर का संयोजन, महर्षि ने किया विमोचन, जानें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में राजनीतिक पहचान रखने वाले सोम शर्मा ने राजस्थानी रचनाओं, आयुर्वेद के अनुसार ऋतु आहार चर्या, पूजास्थलों का समावेश कर राजस्थानी भाषा में कलेंडर का संयोजन कर साहित्य सेवा का कार्य किया है। आज इस कलेंडर का विमोचन राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति के सभागार में समिति अध्यक्ष द्वारा किया गया। अहमदाबाद की एक संस्था “राजस्थानी भाषा और साहित्य प्रचार मंडल” द्वारा प्रकाशित राजस्थानी कैलेंडर के विमोचन समारोह की अध्यक्षता करते हुए महर्षि ने कहा कि भारतीय कालगणना में चंद्रमा व सूर्य की गति के आधार पर कलित इस कैलेंडर की विशेषता यह है कि इसमें राजस्थानी तीज त्योहार, तिथि, व्रत, प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समय के प्रभाव को विवेचित किया गया है। समारोह में डॉ. मदन सैनी ने राजस्थानी भाषा में की गई प्रस्तुति को सरहानीय बताते हुए पूजास्थलों का विवरण दिए जाने को उपलब्धिमुलक बताया। सत्यदीप भोजक ने कहा कि कैलेंडर में ऋतु अनुसार आहार चर्या का समावेशन इसे विशिष्ट बना रहा है। भंवर भोजक ने राजस्थानी भाषा की विभिन्न रचनाओं की प्रस्तुति को सोम शर्मा के प्रयासों की सफलता बताया। संस्था के बीकानेर संभाग प्रभारी सोम शर्मा ने कैलेंडर के संयोजन में अपने सहयोगी रहे विजय महर्षि, एसएफआई जिला उपाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, विवेक लावा, गोपी पूनिया, गौरव टाडा, हरि सिखवाल के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया। सोम शर्मा ने बताया कि गत वर्ष से प्रारंभ की गई यह मुहिम भविष्य में भी राजस्थानी भाषा व संस्कृति के संवर्धन हेतु जारी रहेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थानी भाषा में सोम शर्मा ने किया कलेंडर का संयोजन।