Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
4 मुलजिम गिरफ्तार, पुलिस टीम की मेहनत से गिरफ्तारी का प्रेस नोट, कई सवाल बाकी।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2021। नेशनल हाइवे पर शेरुणा के पास 8 अप्रैल की रात को बाइक सवार की हत्या के ब्लाइंड मामले में पुलिस ने 4 मुल्जिमों को गिरफ्तार दिखाया है। पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि मृतक गौरीशंकर के पिता त्रिलोकनाथ सिद्ध ने अज्ञात लोगों द्वारा अपने बेटे की हत्या कर बाइक, पर्स, मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि लूट लेने का मुकदमा 9 अप्रैल को दर्ज करवाया था। पुलिस ने प्रेस नोट में बताया कि घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया की सहायता से मृतक की पहचान की गई तथा आईजी प्रफुल्ल कुमार, एसपी प्रीति चंद्रा के निर्देशन में एडिशनल एसपी ग्रामीण सुनील कुमार, सीओ दिनेश कुमार, श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण, शेरूणा थानाधिकारी मनोज कुमार और शेरूणा थाने के जाप्ता, एफएसएल टीम, एमओबी टीम ओर जिला विशेष टीम से हेडकांस्टेबल कानदान सांदू, अब्दुल सत्तार, महावीर सिंह, दीपक यादव, कांस्टेबल दिलीप, वासुदेव, सवाईसिंह की टीम ने टीम ने मेहनत और लगन से कार्य करते हुए घटनास्थल के सभी पहलुओं पर अनुसंधान को आगे बढाते हुए, गुप्त सूत्रों के माध्यम सूचनाएं संकलित कर, तकनीकी रूप से ओर सोशल साइटों का अप्रयोग करते हुए विशेष टीम ने हत्या की घटना के बाद से मुखबीर सूचना पर मुल्जिमो का पता लगाया और दस्तेयाब किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी 18 वर्षीय दीपक पुत्र गुलशन पासवान निवासी दिल्ली, 20 वर्षीय ब्रिजेश कुमार पुत्र गणेश कुमार चौहान निवासी बूंदी, 18 वर्षीय विकास पुत्र गुगन राम कुम्हार उम्र निवासी डोबी, बालसमंद, 18 वर्षीय अरविंद पुत्र विनोद कुमार वाल्मीकि निवासी दिल्ली को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। हालांकि अभी भी बड़े सवाल की ये आरोपी यहां तक कैसे आये, किसलिए आये, आदि के बारे में जानकारी नही दी गई है और पुलिस पूछताछ के बाद ही बता पाएगी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों को बता दे कि इन मुल्जिमो को गांव रेड़ा और साजनसर के ग्रामीणों द्वारा पकड़ने का वीडियो भी वायरल हुवा था और उस वीडियो में 1 मोटरसाइकिल पर 5 आरोपियों के होने की बात भी उल्लेखित हो रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भी घटना के बाद 9 अप्रैल को 6 आरोपी दस्तयाब करने की सूचना थी।