Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
खेल खेल में हुआ हादसा, तीन साल का बच्चा गंभीर घायल।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2021। नापासर थानाक्षेत्र के गांव हिम्मतासर में खेल खेल में हुए हादसे में पांच बच्चों की मौत के बाद पूरा क्षेत्र सहमा हुआ है। बच्चों के खेल में थोड़ी सी लापरवाही भी बच्चों के लिए जानलेवा बन रहे है एवं ऐसे में अभिभावकों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में खेल खेल में हुए हादसे में एक तीन वर्षीय नन्हा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आड़सर बास निवासी प्रतापसिंह का तीन वर्षीय बेटा भवानीसिंह ट्रेक्टर पर खेल रहा था। ट्रेक्टर के पीछे हेरा भी जुड़ा हुआ था। खेलते हुए अचानक बालक भवानीसिंह ट्रेक्टर से गिर गया और गिरने से गंभीर घायल हो गया। मासूम का एक हाथ टूट गया एवं कमर के पास हेरा की तीखी ब्लेड से कट भी लग गया। गनिमत रही कि हेरे पर गिरते समय कमर पर चोट आई यही यदि सामने से होता तो हादसा दर्दनाक हो सकता था। परिजन भवानी को चिकित्सालय लेकर आए जहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया है।