Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में प्रसाशन ओर व्यापारी आमने-सामने, दुकान सीज, विरोध में दुकानें बंद। जाने बड़ी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रशासन और व्यापारी आमने सामने हो गए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के लिए एक ओर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है वही दूसरी ओर व्यापारी इसे व्यक्तिगत निशाना बना कर टॉर्चर करने का आरोप लगा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका अधिशासी अधिकारी की अगुवाई में प्रशासनिक दस्ता बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवा रहा था। इसी दौरान दस्ता हाईस्कूल रोड स्थित काला मतवाला किराना स्टोर पहुंचा और वहां दुकान पर ग्राहकों की भीड़ देख कर 5 हजार रुपए का चालान काट दिया। व्यापारी ने विरोध किया और जुर्माना राशि देने से मना किया तो प्रशासन द्वारा अग्रिम आदेश तक दुकान सीज कर दी गई। मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए और विरोध दर्ज करवाने लगे। प्रशासन ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। मामला बढ़ता देख आक्रोशित किराना व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी अनिश्चित काल के लिए बन्द करनी शुरू कर दी है। प्रशासन और व्यापारियों की आपस में ठन गयी है और व्यापारी इसे व्यक्तिगत निशाना बना कर कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं। विदित रहे कि मंगलवार को भी प्रसाशन द्वारा इसी दुकान का 500 रुपये का चालान भी काटा गया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसाशन ने आगामी आदेश तक सीज किया काला मतवाला ट्रेडिंग कम्पनी को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसाशन की कार्यवाही के विरोध में किराना व्यापारियों ने की दुकानें बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रसाशन के खिलाफ लामबंद होते व्यापारी, करेंगे आपात बैठक।