Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, जानें खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2021। 31 मार्च के बाद अभी तक शराब ठेके पुनः शुरू नही हुए हैं और ऐसे में ब्लैक में शराब बेचने का प्रयास तस्कर लगातार कर रहे हैं और पुलिस इन पर अंकुश लगाने में जुटी हुई है। इसी प्रयास में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार रात को कार्यवाही करते हुए 4 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एएसआई बीरबलराम ढाका ने मुखबिर की सूचना पर गांव ठुकरियासर में दबिश दी। जहां राजूराम बावरी ने अपने घर के बाहर बनाये हुए झोंपड़े में कुतर-चारे के नीचे शराब की पेटी छिपा रखी थी। यहां छिपाई हुई 4 पेटी में 191 पव्वे शराब जब्त की गई ओर राजूराम बावरी को गिरफ्तार किया गया।