Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में फिर से कोरोना संक्रमित रिपोर्ट, जानें कहां।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कोरोना संक्रमित सामने आने का सिलसिला जारी हो गया है एवं शनिवार को एक और संक्रमित सामने आया है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में पुरे जिले में 39 नए कोरोना संक्रमित सामने आए है एवं इनमें से 1 श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास का निवासी है। अब कस्बे में कोरोना की दुसरी लहर के 7 संक्रमित मौजुद है। हालांकी आंकडा तो 9 का हो गया है लेकिन एक संक्रमित बीकानेर में ही रह रहा है एवं एक संक्रमित की पहचान ही नहीं हो पाई। ऐसे में क्षेत्र में कोरोना का खतरा लगातार बढ रहा है एवं क्षेत्रवासियों को सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।