Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
शहीद के सम्मान में रक्तदान कल, होगी श्रद्धांजलि, जानें खबर
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2021। जम्मू कश्मीर में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में 13 आतंकवादियों को मार कर अपनी शहादत देने वाले क्षेत्र के वीर सपूत हेतराम गोदारा की पुण्यतिथी पर उनके पैतृक गांव में उनकी श्रृद्धांजलि में रक्तदान शिविर गुरूवार को आयोजित होगा। अमर शहीद हेतराम गोदारा के पैतृक गांव सोनियासर गोदारान में आयोजित होने वाले इस रक्तदान शिविर में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के ब्लडबैंक की टीम एवं जयपुर के रामपाल ब्लड बैंक की टीम रक्त संग्रहण करेगी। शहीद के भाई जगदीश गोदारा ने बताया कि शहीद स्मारक बन कर तैयार है एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हाथों इसका अनावरण भी प्रस्तावित था लेकिन यह कार्यक्रम अभी स्थगीत हो गया है एवं बुधवार को रक्तदान शिविर के साथ साथ श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें बडी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी भाग लेगें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकों को बता दें कि शहीद हेतराम गोदारा की अदम्य वीरता के कारण भारतीय सेना द्वारा उन्हें मरणोपरांत सेना मैडल से नवाजा जा चुका है।