Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में सरेराह शराब का सेवन, सात और पहुंचे हवालात, जानें नाम।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2021। होली के बहाने शराब पीकर होने वाले हुड़दंग को रोकने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा प्रभावी अपराध निषेधात्मक कार्रवाईयां की जा रही है। ठेकों से शराब खरीद कर सार्वजनिक रूप से ही शराब का सेवन करने वाले आठ लोगों को तो गुरूवार सुबह गिरफ्तार किया गया था। वहीं गुरूवार शाम एक और कार्रवाई करते हुए सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर की अगुवाई में घूमचक्कर एवं गांधी पार्क के पास स्थित ठेकों के पास से गांव बाना निवासी राजेन्द्र प्रसाद जाट, बीरबलराम जाट को, कालूबास निवासी अनिल सोनी, सिंजगूरू नोखा निवासी मनोहर सोनी, गुंसाईसर बड़ा निवासी मामराज जाट, जैतासर निवासी राजेश गुंसाई और बिग्गाबास रामसरा निवासी रामरतन आचार्य को 60 पुलिस एक्ट में सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया गया है।