Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
मोमासर को उपतहसील बनाने की मांग जोर पकड़ रही है, सरपंच ने लिखा पत्र, जानें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2021। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर को उपतहसील बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। मोमासर सहित आस पास के गांवो के ग्रामीण भी इस मांग को उठाने की चर्चाएं कर रहें है। मोमासर सरपंच सरिता संचेती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उपतहसील स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोमासर सहित आस पास के गांवो से ग्रामीणों का सभी कार्यों के लिए श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय आना जाना समय व साधन, धन का दुरुपयोग है जिससे ग्रामीण परेशान है। संचेती ने पत्र में सीएम को बताया कि मोमासर में होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजन देश में ही नहीं विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखते है। यहां 2000 से अधिक कृषि कुएं है और भामाशाहों का गांव होने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ तहसील का सबसे अधिक आबादी का गांव व सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है। संचेती ने कहा कि मोमासर उपतहसील बनने से ग्रामीणों के समय व धन का सदुपयोग हो सकेगा। इस बाबत कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता तोलाराम मारू ने भी एक प्रतिनिधि मंडल के मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए जाने की बात कही। गांव उदरासर से ग्रामीणों ने इस मांग को बल देने की बात कही जिससे सैंकड़ो ग्रामीणों को राहत मिल सकें।