Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
srab
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2021। क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने का काम जोरों पर है और पुलिस भी इन लोगो के पीछे लगातार लगी हुई है। सोमवार रात को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गांव रिड़ी के बंद पड़े पुराने जर्जर हॉस्पिटल में छिपाई हुई अवैध देशी शराब जब्त की है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान गांव रिड़ी में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली। इस पर हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार मय टीम मौके पर पहुंचे और रिड़ी गांव के  बंद पड़े पुराने हॉस्पिटल की जांच की। इस दौरान हॉस्पिटल के बाथरूम में एक कट्टा पड़ा दिखा। कट्टे में 61 पव्वे देशी शराब के भरे हुए थे जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। यहां शराब बेचने वाले व्यक्ति ने पुलिस को देख कर कट्टा छिपा दिया और वहां से भाग गया।