Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
शादी में गया श्रीडूंगरगढ़ का युवक, मैरिज पैलेस के बाहर से बाइक चोरी, देखें फ़ोटो।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक युवक को आप के रिश्तेदारी में एक शादी में जाना उस समय महंगा पड़ गया जब मैरिज पैलेस के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई। कस्बे के निवासी ओर तुलसी हॉस्पिटल में संविदा कर्मी कपिल दर्जी ने बताया कि वह रविवार रात को अपनी बाइक नम्बर RJ07, SZ3138 पर शादी में शामिल होने के लिए रतनगढ़ गया था। रतनगढ़ में पोदार पैलेस में शादी थी और वह पैलेस के बाहर अपनी हीरो एचएफ डीलक्स लाल और काले रंग की बाइक खड़ी कर अंदर गया था। इस दौरान रात को 12 बजे से 1 बजे के बीच मे अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक को वहां से चुरा लिया। इस सम्बंध में रतनगढ़ पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नही लगा है। पुलिस घंटाघर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से चोरों की पहचान करने में जुटी है। विदित रहे कि इन दिनों पूरे क्षेत्र में बाइक चोरों के कई गिरोह सक्रिय हैं जो बाइक चुरा कर यही के ग्रामीण इलाकों में ओने-पौने दामो पर बाइक बेच देते हैं। ग्रामीण परिवेश के लोग भी इस संबंध में ज्यादा जानकारी नही कर पाते और इन चोरों से बाइक खरीद कर अनजाने में ही अपराध में शामिल हो जाते हैं। गत दिनों बीकानेर में पकड़े गए चोरों से पुलिया ने 70 बाइक जब्त की थी और करीब 80 बाइक उन चोरों ने बेचना स्वीकार किया था। अब पुलिस उन सभी खरीददारों के घर पहुंच कर बाइक बरामद कर रही है। ऐसे टाइम्स के सभी पाठकों से जागरूक होने के अपील पुलिस प्रसाशन कर रहा है। आप भी गांवो में बिना नम्बर की बाइक बेचने का प्रयास करने वालो कि शिकायत पुलिस को कर सकते हैं। आप सभी भी देखें कि रविवार रात रतनगढ़ से चोरी हुई बाइक के फोटो और कही दिखे तो पहचान करने का प्रयास करे।