Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में बजट बैठक का हंगामेदार शुरूआत हुई है। अध्यक्ष मानमल शर्मा ने स्वागत भाषण में सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए शहर के विकास के लिए सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने का आव्हान किया। अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को बैठक प्रारम्भ होने से पहले मास्क का वितरण करवाया व कोरोना गाइडलाइन की पालना की बात कही। बैठक में अभी विधायक का इंतजार हो रहा है और लंबे अनुभवी पार्षद सोहनलाल ओझा द्वारा अधिशासी अधिकारी से वर्ष 2019-20,20-21 व 21-22 के आय व्यय का विवरण देने की बात कही। अधिकारी ने उपलब्ध करवाने की बात कार्मिकों से कही। बजट की कॉपी भी सभी पार्षदों को दी गई है परन्तु बजट पेश करने खड़ें हुए पालिका कार्मिेक का विरोध ओझा ने किया। वहीं सत्तापक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने शांत करने का प्रयास करते हुए बजट पेश होने देने की बात कही परन्तु सदन में अभी गहमागहमी हो रही है व ओझा विवरण रजिस्टर मंगवाने व प्रोसिंडिग लिखने की व सभी को उपलब्ध करवाने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओझा ने 3 वर्षों की आय व्यय का ब्यौरा देने की बात सदन में रखी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओझा ने कई नियमावली किताबें अध्यक्ष की टेबल पर रखते हुए विवरण देने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्षद विनोदगिरी गुसाईं ने ओझा से शांत रह कर बजट पेश होने देने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अध्यक्ष ने बैठक प्रारंभ होने से पहले सभी पार्षदों को मास्क का वितरण करवाया।