Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। पूरे राज्य में आंदोलनरत पटवारियों द्वारा पिछले 15 जनवरी से अतिरिक्त चार्ज के रूप में मिले गए हल्कों के बस्ते जमा करवाने के बाद जनता खासी परेशान है। अकेले श्रीडूंगरगढ़ में 43 में से 23 पटवार मंडलों के बस्ते तहसील कार्यालय में जमा है एवं इन 23 पटवार मंडलों के तहत आने वाले करीब 50 गांवों के हजारों किसान हर दिन परेशान हो रहे है। जनता को हो रही अत्यधिक दिक्कतों के बाद भी पटवारियों और सरकार के बीच समझौता शीघ्र होता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि सरकार इस आंदोलन को कमजोर करने के लिए कदम उठा रही है लेकिन सरकार डाल डाल तो पटवारी पात पात वाली कहावत इस आंदोलन में साबित हो रही है। सरकार ने जनता को हो रही दिक्कतों के समाधान के लिए नया रास्ता निकालते हुए सभी कलेक्टरों को विशेष आदेश जारी किए है। प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार ने राज्य के समस्त कलेक्टरों को आदेश जारी कर पटवारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किए गए सभी पटवार मंडलों पर पटवारियों के समकक्ष या उच्चतर कार्मिकों से आमजन से संबधित कार्य सम्पादित कराया जाना सुनिश्चित करने को कहा है। लेकिन सरकार के इस आदेश की पालना होना नजर आता नहीं लग रहा है, क्योंकि पटवारी के समकक्ष कोई पद है ही नहीं एवं उच्चतर पद पर आसीन गिरदावर अपने निम्न पद का कार्य करने के मूड में फिलहाल नहीं है। ऐसे में बज्जू प्रशासन ने तो पटवारियों की जगह शिक्षकों को यह कार्य करने का जिम्मा दिया था लेकिन शिक्षकों ने मना कर दिया। परेशान प्रशासन पटवारियों को कार्य व्यवस्था के तहत अपने मूल पटवार मंडल से हटा कर अतिरिक्त चार्ज वाले पटवार मंडल में पदस्थापित करने के आदेश भी निकाल रहा है एवं माह में 15 दिन मूल हल्के में एवं 15 दिन अतिरिक्त चार्ज वाले हल्के में उनका पदस्थापन कर रहा है। लेकिन पटवार संघ राजस्थान ने पूरे राज्य में इस निर्णय का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया है एवं 15 जनवरी के बाद कार्य व्यवस्था के तहत निकाले गए किसी भी आदेश को नहीं मानने का निर्णय लिया है। ऐसे में सरकार व पटवारियों की इस जंग में आमजन खासी परेशान हो रही है एवं रबी की फसल की गिरदावरी भी नहीं हो पाई है।