Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव केऊ में एक ई-मित्र संचालक से दुकान में घुसकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने और न्याय दिलवाने की गुहार जिला पुलिस अधीक्षक से लगाई है। केऊ निवासी सुमेर सिंह पुत्र करणसिंह ने इस संबंध में गत 6 मार्च को पुलिस में मामला दर्ज करवाया और न्याय की गुहार लगाई। सुमेरसिंह ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च को छैलुसिंह पुत्र मगेसिंह ने दुकान में घुस कर फार्म भरने का कहा व रुपए मांगने पर गालियां दी व मारपीट की। दुकान से सामान बाहर फेंक दिया युवक को खींचकर बाहर लाया और मारपीट की। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में घटना के दिन ही आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद अभी तक गिरफ्तारी नही होने के बाद पीड़ित गुहार लगा रहा है। पीड़ित सुमेरसिंह ने बताया कि आरोपी उसे लगातार धमकियां भी दे रहे हैं और मुकदमा वापसी का दबाव बना रहे हैं। आप भी नीचे दिए लिंक में देखें मारपीट का वायरल वीडियो।